28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में Omicron अब कम्युनिटी स्प्रेड लेवल पर, हेल्थ मिनिस्टर ने बताया 46 फीसदी केस इस वैरिएंट के

दिल्ली में कोरोना के Omicron वैरिएंट ने चिंता और बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक राजधानी में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। दरअसल जो जिन लोगों को बीते कुछ दिनों में यात्रा नहीं की है, वो भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे है, जो बताता कि हम कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Dec 2021, 4:39 PM IST

Delhi Health Minister Satyendra Jain said Omicron at Community spread level 46 percent cased due to this variant

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संकट ( Coronavirus ) के साथ-साथ अब ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से डराने वाली खबर सामने आई है। यहां तेजी से ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने हाल में कोई यात्रा नहीं की, वे भी ओमीक्रोन पॉजिटिव हो रहे हैं। इसका मतलब है कि यह संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में 46 फीसदी नए केस भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के ही सामने आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार जल्द पाबंदियों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन तेजी अपने पैर पसार रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता काफी बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है, क्योंकि जिन लोगों ने बीते कुछ दिनों में यात्रा नहीं की है वो भी इस वैरिएंट की चपेट में आ चुके है, जो बताता है कि ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः Corbovax की देश में 30 जगहों पर की टेस्टिंग की गई, तब मिली मंजूरी

सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में 55 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्यमंत्री ने एक दिन पहले ही ये बताया था कि दिल्ली में एक भी ओमीक्रोन पेशेंट को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी, जो राहत की बात है। लेकिन दूसरे ही दिन 55 मरीजों को ऑक्सीजन पर आना भी चिंता बढ़ाने वाला है।

करीब आधे मामले ओमिक्रोन के

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 115 नमूनों में से 46 फीसदी में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राजधानी के हॉस्पिटल में फिलहाल कोरोना के 200 मरीज भर्ती हैं।

इनमें से सिर्फ 102 ही शहर के निवासी हैं। जबकि 115 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें एहतियाती के तौर पर अस्पताल में रखा गया है।

यही नहीं स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक जिन लोगों ने हाल में कोई यात्रा नहीं की है, वे भी ‘ओमिक्रोन’ की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में ये कहा जा सकात है कि राजधानी में ओमिक्रॉन सामुदायिक फैलाव की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ेँः Delhi में कोरोना का विस्फोट, 24 घंटे में सामने आए 496 मामलों से मचा हड़कंप

70 मरीज भर्ती


वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए बनाए अस्पताल LNJP के डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक 30 दिसंबर तक अस्पताल में 70 ओमिक्रॉन मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें से 50 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं हैं। 70 मरीजों में से चार लोगों में ही केवल हल्का बुखार, गले में इन्फेक्शन, कमजोरी और लूज मोशन की दिक्कत थी।