विदेश

7 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी, 8 लोगों की मौत

Sierra Leone Building Collapses: सिएरा लियोन में एक 7 मंजिला बिल्डिंग के भरभराकर गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 4:02 PM IST
Building collapses in Sierra Leone
Building collapses in Sierra Leone

सिएरा लियोन (Sierra Leone) में सोमवार को हादसा हो गया। अफ्रीकी देश की राजधानी फ्रीटाउन (Freetown) में सात मंजिला इमारत इमारत भरभराकर गिर पड़ी। जानकारी के अनुसार यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुआ। सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। जो बिल्डिंग गिरी है, वो रेज़िडेंशियल तो थी ही, साथ ही उसका कमर्शियल उपयोग भी किया जाता था।

8 लोगों की मौत

सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने इस हादसे के बारे में बताया कि बिल्डिंग के गिरने से उसके मलबे के नीचे फंसने से 8 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि बचाव टीम का मलबे के नीचे ढूंढना जारी है।

6 लोगों को बचाया

बचाव टीम ने इस हादसे का शिकार हुए 6 लोगों को बचा लिया है। इन लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है, जिससे अगर मलबे के नीचे अभी भी लोग फंसे हुए हैं, तो उन्हें निकाला जा सके।

मामले की जांच शुरू

इस मामले की मामले की जांच शुरू हो गई है। एनडीएमए अधिकारी ने इस आपदा के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एनडीएमए के महानिदेशक ब्रिमा सेसे (Brima Sesay) ने इस हादसे के लिए अयोग्य ठेकेदारों और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की।

यह भी पढ़ें- एक के बाद एक हुए दो रोड एक्सीडेंट्स में हुई 9 लोगों की मौत, 100 से ज़्यादा घायल



Updated on:
17 Sep 2024, 4:02 PM IST
Published on: