4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक के बाद एक हुए दो रोड एक्सीडेंट्स में हुई 9 लोगों की मौत, 100 से ज़्यादा घायल

Niger Road Accidents: नाइजर में एक के बाद एक दो रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आए हैं। इन एक्सीडेंट्स की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Sep 2024, 2:37 PM IST

Accident

2 accidents in Niger

रोड एक्सीडेंट्स के मामले दुनियाभर में ही काफी सामान्य बात हो गई है। आए दिन ही कहीं न कहीं, रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। हर साल दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है। नाइजर (Niger) में इसी तरह के दो रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आए हैं और वो भी एक ही दिन और एक ही शहर में। नाइजर के डोसो (Dosso) शहर में सोमवार को दो रोड एक्सीडेंट्स हुए। पहला रोड एक्सीडेंट सेती (Seyti) गांव में हुआ और दूसरा डोसो में प्रवेश लेने वाली जगह पर हुआ।

9 लोगों की मौत

नाइजर में सोमवार को हुए दो रोड एक्सीडेंट्स में 9 लोगों की मौत हो गई। 8 लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई और 9वें व्यक्ति को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

100 से ज़्यादा घायल

नाइजर में हुए इन दोनों हादसों में 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुए दोनों एक्सीडेंट्स?

जानकारी के अनुसार दोनों एक्सीडेंट्स में शामिल व्हीकल्स या तो परिवहन के लिए अनुपयुक्त थे या ओवरलोडेड थे। दोनों ही स्थितियाँ यातायात के नियमों के खिलाफ है। हालांकि इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- पेरू के जंगलों में लगी आग, 15 लोगों की मौत