
दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स की वजह से मारे जाते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को तंज़ानिया (Tanzania) में सामने आया। यह हादसा मोरोगोरो जिले के मकाम्बारानी क्षेत्र (जिसे किकोम्बे चा चाई भी कहा जाता है) में मोरोगोरो-दार एस सलाम राजमार्ग पर तड़के सुबह हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस और लकड़ी ले जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई और वो जलकर खाक हो गई। आग को बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
तंज़ानिया में बस और ट्रक की टक्कर में 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 27 लोग बस के थे और एक ट्रक ड्राइवर था, जिसकी बस से सीधी टक्कर हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के बस ग्रीनलाइन कंपनी की थी। बस दार एस सलाम से जा रही थी और ट्रक इस ओर आ रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी वजह से उसकी सामने से आ रही से सीधी टक्कर हो गई।
तंज़ानिया में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। मोरोगोरो-दार एस सलाम राजमार्ग भारी ट्रैफिक वाला व्यस्त मार्ग है, जहाँ लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग न करने, गलत तरीके से ओवरटेकिंग न करने की अपील की है, जिससे जान-माल का नुकसान न हो। हालांकि अधिकारियों की अपीलों का कोई फायदा नहीं हो रहा और देश में रोड एक्सीडेंट्स के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।