विदेश

यमन में पहाड़ पर बनी सड़क से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत

Bus Accident: यमन में बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस के पलटकर पहाड़ी सड़क से नीचे गिरने पर 15 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 12:53 PM IST
Bus plunges off mountain road in Yemen
Bus plunges off mountain road in Yemen

दुनियाभर में आए दिन, कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। ज़्यादातर रोड एक्सीडेंट्स की वजह लापरवाही होती है और इन रोड एक्सीडेंट्स की वजह से हर साल दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं के बारे में अक्सर ही सुनने को मिलता है। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यह मामला यमन (Yemen) का है, जहाँ रविवार को यात्रियों से भरी एक बस पहाड़ पर बनी सड़क से नीचे गिर गई। यह हादसा यमन के अदन और ताइज़ प्रांतों को जोड़ने वाली एक खतरनाक सड़क पर मकात्रा जिले में हुआ।

15 लोगों की मौत

यमन के मकात्रा जिले में हुए इस बस एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

किस वजह से हुआ हादसा?

एक अधिकारी ने इस हादसे के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने बताया कि यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर का बस से कंट्रोल खो गया। ऐसे में बस पहाड़ी सड़क पर एक खड़ी ढलान से पलटकर नीचे चट्टानी घाटी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Updated on:
9 Sep 2024, 12:53 PM IST
Published on: