विदेश

ट्रक में जा घुसी बस, ब्राज़ील में 11 लोगों की मौत

Brazil Bus Accident: ब्राज़ील में एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। एक ट्रक में बस के घुसने से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Jan 03, 2026
Bus accident in Brazil (Photo - Info Room on social media)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पिछले साल इस तरह के कई मामले देखने को मिले और अब नए साल की शुरुआत होते ही फिर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ब्राज़ील (Brazil) में शुक्रवार को एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला देखने को मिला है। ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) राज्य में वकारिया (Vacaria) शहर के पास हाईवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई।

11 लोगों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार ट्रक में रेत भरी हुई थी। तेज़ रफ्तार में जा रही बस ट्रक में जा घुसी, जिससे बस चकनाचूर हो गई। ट्रक को भी इस टक्कर की वजह से काफी नुकसान पहुंचा और उसकी रेत बस में घुसने के साथ सड़क पर भी फैल गई। इस बस एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

7 लोग घायल

इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

ब्राज़ील की फेडरल हाईवे पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बस एक्सीडेंट की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ब्राज़ील में रोड एक्सीडेंट्स काफी सामान्य हैं, और इस तरह का एक और हादसा देश की सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाता है। हर साल ब्राज़ील में रोड एक्सीडेंट्स में हज़ारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर