विदेश

ईरान के दावे को अमेरिकी सेना ने बताया झूठा, कहा – ‘बहरीन के पास दो ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया’

Iran-US Conflict: ईरान के दावे को अमेरिकी सेना ने झुठला दिया है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 7:13 PM IST
Iranian attack drone
ईरानी ड्रोन (Photo - AI Generated)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) ने एक बार फिर एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों के बाद क्या फिर दोनों देशों के बीच हमलों का दौर शुरू हो जाएगा और जंग बढ़ेगी, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को ईरान के होरमोज़गन प्रांत के सिरीक शहर में एक दूरसंचार टावर पर हमला किया। इस हमले की वजह से कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके जवाब में आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने बहरीन (Bahrain) में स्थित अमेरिकी अर्ली वॉर्निंग रडार पर हमले और इसे तबाह करने का दावा किया। इस मामले पर अब अमेरिकी सेना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

ईरान के दावे को अमेरिकी सेना ने बताया झूठा

अमेरिकी सेना की सेन्ट्रल कमांड CENTCOM ने ईरान के दावे को झूठा बता दिया है। CENTCOM ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बहरीन में एक अमेरिकी अर्ली वॉर्निंग रडार पर हमले के दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बताया कि आईआरजीसी ने बहरीन की ओर 2 वन-वे अटैक ड्रोन्स लॉन्च किए थे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया। CENTCOM के अनुसार इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ।

क्या फिर बढ़ेगी जंग?

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने धमकी दी थी कि ईरान पर भविष्य में होने वाला कोई भी हमला पिछले हमलों की तुलना में 5 गुना ज़्यादा खतरनाक होगा। इसके जवाब में ईरान की सेना वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफज़ल शेकारची (Abolfazl Shekarchi) ने चेतावनी दी कि अगर ट्रंप का दावा सच है, तो ईरान के खिलाफ अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब 10 गुना ज़्यादा घातक होगा। ट्रंप कई मौकों पर ईरान के खिलाफ एक बार फिर बड़े लेवल पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं तो ईरान भी साफ कर चुका है कि वो दुश्मन के आगे घुटने नहीं टेकेगा और हर हमले का करारा जवाब देगा। हालांकि मध्यस्थ कोशिश कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द शांति-समझौते पर सहमति बन जाए और युद्ध का स्थायी अंत हो जाए।