13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन की सेना की गोलाबारी में 5 लोगों की मौत, हूती विद्रोहियों से जंग जारी

Yemen Conflict: यमनी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच जंग जारी है। आज यमनी सेना की गोलाबारी में 5 लोग मारे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Nov 2026, 6:46 PM IST

Yemen soldiers

यमन के सैनिक (File Photo)

हूती विद्रोहियों (Houthis) और यमन (Yemen) की सरकारी सेना के बीच जंग जारी है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जिससे दोनों को ही नुकसान भी हो रहा है। दोनों का मकसद एक-दूसरे के ज़्यादा से ज़्यादा इलाकों पर कब्ज़ा करके अपना प्रभाव बढ़ाना है। पिछले दो महीनों में यमनी सेना ने भी हूती विद्रोहियों के इलाकों में हमले बढ़ा दिए हैं। आज एक बार फिर यमनी सेना ने हूतियों के कब्ज़े वाले सादा पर हमला किया है।

5 लोगों की मौत

यमन के सादा में आज यमनी सेना की गोलाबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हमला शादा जिले में किया गया, जो लंबे समय से हूती विद्रोहियों का गढ़ रहा है और यहीं पर इस संगठन की स्थापना हुई थी।

हूती विद्रोहियों पर भड़का पाकिस्तान

इसी बीच अब हूती विद्रोहियों पर पाकिस्तान (Pakistan) भड़क उठा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की है। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यमन पर लागू लक्षित प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पाकिस्तान ने भी इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

यमन में जंग से खाने का संकट हुआ पैदा

यमन में चल रही जंग की वजह से खाने का संकट पैदा हो गया है, जिससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम - डब्ल्यूएफपी (World Food Programme - WFP) की रिपोर्ट के अनुसार यमन में तेज़ी से बढ़ रही जंग की वजह से 8 लाख लोगों तक खाद्य सहायता नहीं पहुंच पा रही है। जंग के बदलते मोर्चों, बंद सड़कों और सुरक्षा की बिगड़ती स्थितियों की वजह से कई अहम इलाकों तक खाद्य सहायता का पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। जंग का सबसे ज़्यादा असर ताइज़ शहर पर पड़ा है। यह ताइज़ प्रांत की राजधानी होने के साथ ही देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और जंग से सबसे ज़्यादा प्रभावित शहर है। ताइज़ में जंग, लगातार हो रहे हमलों और सड़कों के बंद होने की आशंका के कारण हज़ारों विस्थापित परिवारों वाले इलाकों तक पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है, जिससे इन परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के अनुसार अकेले ताइज़ में ही 6 लाख से ज़्यादा लोग खाद्य सहायता से वंचित हो गए हैं, जिनमें लगभग 2 लाख महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा यमन के पश्चिमी तट पर भी हाल ही में मदद पहुंचाने में रुकावटें देखने को मिली हैं।