विदेश

विदेश जाने से पहले चैक करें पासपोर्ट से जुडी यह अहम डिटेल, चूक पड़ सकती है भारी

विदेश जाने से पहले पासपोर्ट से जुडी एक अहम डिटेल चेक करना बहुत ही ज़रूरी है। क्या है वो डिटेल? आइए जानते हैं।
2 min read
Indian passport
Indian passport

विदेश यात्रा से पहले कई बातों का ध्यान रखना काफी ज़रूरी होता है। इन बातों में एक है पासपोर्ट (Passport) का ध्यान रखना। विदेश जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना ज़रूरी है। बिना पासपोर्ट के विदेश नहीं जा सकते। लेकिन विदेश जाने से पहले पासपोर्ट भी चैक करना ज़रूरी है। विदेश यात्रा की प्लानिंग करने से पहले पासपोर्ट की एक बात चैक करना बहुत ज़रूरी है। क्या है वो अहम बात? आइए जानते हैं।

बहुत अहम है पासपोर्ट की वैधता चैक करना

विदेश यात्रा से पहले अपने पासपोर्ट की वैधता चैक करना बहुत ज़रूरी होता है। हर देश के पासपोर्ट की एक तय वैधता होती है। जैसे भारतीय पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध होता है। पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद उसे रिन्यू कराना होता है। लेकिन वो सब तो बाद की बात है। विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की वैधता रहना बहुत ज़रूरी होता है। अगर पासपोर्ट की वैधता खत्म हो चुकी है और अपने इस बात का ध्यान नहीं रखा तो आपको विदेश यात्रा करने नहीं दिया जाएगा।

जानिए पासपोर्ट वैधता से जुड़ा अहम नियम

पासपोर्ट वैधता का एक अहम नियम है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। यह नियम ज़्यादातर देशों के पासपोर्ट पर लागू होता है। इस नियम के अनुसार विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता 3 महीने से ज़्यादा होनी ज़रूरी है। 3 महीने से कम वैधता होने पर पासपोर्ट वैध तो माना जाएगा, लेकिन आप इसके ज़रिए विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।

Published on:
30 Nov 2024 02:33 pm