विदेश

बच्चे के बीमार होने पर छुट्टी मांगने वालों को कंपनी ने दिया हैरान करने ऐसा जवाब, लोगों ने लगाई लताड़

बच्चों के बीमार होने पर कई पेरेंट्स को काम से छुट्टी लेनी पड़ती है। पर एक कंपनी ने इस विषय में मेमो के ज़रिए ऐसा जवाब दिया जिसे पढ़कर सभी हैरान हो गए और साथ ही भड़क भी उठे।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 2:04 PM IST
Man attending his sick daughter
Man attending his sick daughter

काम करने वाले लोगों को अक्सर ही अलग-अलग वजहों से छुट्टियों की ज़रूरत पड़ती है। छुट्टियाँ कई तरह की होती हैं, लेकिन इन्हें लेकर हर कंपनी की अलग पॉलिसी होती है। दुनिया में ऐसी कंपनियों की कमी नहीं है जो अपने वर्कर्स को आसानी से छुट्टी दे देती हैं, लेकिन ऐसी कंपनियों की भी कमी नहीं है जो अपने वर्कर्स को छुट्टी देने में काफी आनाकानी करती हैं। दुनियाभर में ऐसे लोग, जो काम करने के साथ माता/पिता भी हैं, उन्हें अक्सर ही अपने बच्चों के लिए छुट्टी लेनी पड़ती है। छोटे बच्चों के मीमार पड़ने पर इन माता/पिता को छुट्टी लेनी पड़ती है। लेकिन एक कंपनी ने हाल ही में इसके खिलाफ हैरान करने वाला फैसला लिया है।

बच्चे के बीमार होने पर छुट्टी मांगने वालों के लिए कंपनी का हैरान कर देने वाला जवाब

हाल ही में रेडिट पर एक कंपनी का मेमो शेयर किया गया है जो उसने अपने वर्कर्स को भेजा था। इस मेमो में बच्चे के बीमार होने पर छुट्टी मांगने वाले लोगों को जवाब दिया गया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है। कंपनी का नाम छिपाया गया है। मेमो में लिखा है, "यह कहना कि आपका बच्चा बीमार है, अब काम से छुट्टी लेने का वैध बहाना नहीं रह गया है और अब इसका नतीजा लिखित रूप में दिया जाएगा। हम आपके बच्चों को काम पर नहीं रखते हैं और इसलिए उनकी बीमारी आपके लिए काम से छुट्टी लेने का कोई बहाना नहीं है। काम करो, टीम!"


लोगों ने लगाई लताड़

बच्चे के बीमार होने पर छुट्टी मांगने वालों के लिए कंपनी के इस मेमो पर सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने जमकर कंपनी को लताड़ लगाई। लोगों ने इस फैसले की जमकर आलोचना की और इस मेमो को जारी करने वाली कंपनी को खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि कंपनी को इस तरह के मेमो पर शर्म आणि चाहिए। लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के ज़रिए इस मेमो की निंदा की।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच होगी पहली बार डिबेट, जानिए कब और कहाँ देखी जा सकती है यह चुनावी बहस

Updated on:
10 Sep 2024, 2:04 PM IST
Published on: