विदेश

China Hospital Attack: चीन के हॉस्पिटल पर हमला, 2 लोगों की मौत और 21 घायल

चीन में आज एक हॉस्पिटल में हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।

less than 1 minute read
Hospital attack in China
Hospital attack in China

चीन (China) में आज एक हमले का मामला सामने आया है। आज, मंगलवार, 7 मई को चीन के युन्नान (Yunnan) प्रांत के जेनक्सिओंग (Zhenxiong) काउंटी में यह घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार लोकल समयानुसार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर एक हॉस्पिटल में एक शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। लोकल अथॉरिटी की तरफ से इस बात की जानकारी शेयर की गई है।

2 लोगों की मौत और 21 घायल

युन्नान प्रांत के जेनक्सिओंग काउंटी के हॉस्पिटल पर आज हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 21 लोग इस हमले में घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।


आरोपी गिरफ्तार

इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तस्वीर हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

मामले की जांच शुरू

पुलिस और लोकल अथॉरिटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। चीन में इस तरह की घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं, पर पिछले कुछ समय में चीन में चाकू से हमलों के मामले बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें- रूस में अमेरिकी सैनिक को चोरी के आरोप में पकड़ा, 2 जुलाई तक रहेगा हिरासत में

Updated on:
07 May 2024 03:17 pm
Published on:
07 May 2024 12:55 pm