8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल ने हमलों के लिए किया बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल: IRGC

IRGC ने इजरायल को सख्त लहजे में चेताया है। उधर, इजरायली पीएम नेतन्याहू इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं। वहीं, ट्रंप का कहना है कि इस मामले में फैसला सिर्फ वे ही लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Iran US tensions

IRGC ने दी चेतावनी (Photo-X)

ईरान की IRGC ने इजरायली हमले को लेकर बयान दिया है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्स ने कहा कि इजरायल ने हमलों के लिए बैलेस्टिक मिसाइलों का उपयोग किया। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हवाला देते हुए, सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के तेहरान, तबरीज और इस्फहान शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। IRGC ने आगे आरोप लगाया कि इजरायली सेना ने कथित तौर पर हमले में एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

IDF ने कहा- हमने ईरानी सेना के अड्डों को बनाया निशाना

इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि सोमवार को उसने ईरान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में ईरानी सेना के महत्वपूर्ण अड्डों को निशाना बनाया। इधर, सैन्य टकराव के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अमेरिकी मीडिया चैनल एक्सियोस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान के हालिया मिसाइल हमले का जवाब न देने के लिए कहा है।

एक अन्य अमेरिकी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री के पास ईरान के साथ वाशिंगटन जो भी समझौता करेगा, उसे मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आखिरी एग्जीक्यूटिव फैसले उनके पास हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनके पास कोई चॉइस नहीं होगी। ट्रंप ने कहा कि मैं फैसले लेता हूं। मैं सारे फैसले लेता हूं। वह फैसले नहीं लेते।

यमन के हूतियों ने दागी इजरायल पर मिसाइलें

नए सैन्य टकराव में ईरान को एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस का भी साथ मिला है। यमन के हूतियों ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है। उधर ईरान की सहयोगी इराकी मिलिशिया 'कताइब हिजबुल्लाह' ने रविवार रात धमकी दी कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वे अमेरिकी सैन्य ठिकानों और हितों पर हमला करेंगे।

लेबनान में इजरायली हमले के जवाब में ईरान ने किया हमला

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसने लेबनान में इजरायल के बड़े अपराधों के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। ईरान ने ये हमले तब किए जब इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई जगहों पर हमला किया। इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानो को निशाना बनाया है।