विदेश

लगातार दूसरे साल कम हुई चीन की जनसंख्या, जन्म-दर में आई गिरावट

Decline In China's Population: चीन की जनसंख्या में गिरावट का दौर जारी है।

less than 1 minute read
chinese_new_born_babies_in_hospital.jpg
New born Chinese babies in hospital

चीन (China) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। पिछले साल तक चीन जनसंख्या के मामले में सबसे ऊपर था। पर फिर भारत (India) ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया। भारत के चीन को पीछे छोड़ने की मुख्य वजह भारत की बढ़ती जनसंख्या नहीं, बल्कि चीन की घटती जनसंख्या है। चीन में लगातार जनसंख्या में कमी हो रही है जिसे देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) भी चिंता की बात मानते हैं।


लगातार दूसरे साल कम हुई चीन की जनसंख्या

2023
में चीन की जनसंख्या लगातार दूसरे साल कम हुई है। इससे पहले में भी चीन की जनसंख्या में 2022 में कमी देखने को मिली थी। 2023 के अंत में चीन की जनसंख्या 140.9 करोड़ थी। 2022 के अंत से 2023 के अंत तक चीन की जनसंख्या में 20 लाख से भी ज़्यादा की गिरावट देखने को मिली।


जन्म-दर में आई गिरावट

चीन में जन्म दर में भी गिरावट आई है। जनसंख्या कम होने की सबसे बड़ी वजह यही है। चीन में जन्म-दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

जन्म-दर में कमी का कारण

चीन में जन्म-दर में कमी का सबसे बड़ा कारण है बढ़ती बेरोजगारी। चीन में युवा बेरोजगारी बढ़ रही है। नौकरी के अभाव में युवाओं पर आर्थिक तनाव भी बढ़ रहा है और इस वजह से वो शादी और बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भारत-कनाडा विवाद के बाद भारतीय छात्रों का बदला रुख, पढ़ने के लिए कनाडा जाने वालों की संख्या में हुई कमी



Published on:
17 Jan 2024 12:38 pm