
अमेरिका के मिसौरी स्थित बटलर में विमान दुर्घटना। (Photo Credit- @x)
Missouri plane crash: अमेरिका के मिसौरी राज्य के बटलर में रविवार का विमान हादसे में पायलट और सभी 11 यात्रियों की मौत हो गई। विमान में सवार यात्री स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार विमान ने रनवे से उड़ान भरी लेकिन वह पर्याप्त ऊंचाई नहीं ले पाया। संभवत: पायलट ने निकट के हाईवे पर लैंडिंग के लिए विमान को तीखा टर्न करवाया लेकिन वह पास के खेत में गिर गया और उसमें आग लग गई। विमान रन-वे से मात्र 300 गज की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की जाएगी। कार्यवाहक हवाई अड्डा प्रबंधक डेनिस जैकब्स ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ विमान सिंगल इंजन टर्बो विमान था।
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। यह हादसा बटलर स्मारक हवाई अड्डे के पास हुआ। बटलर एक छोटा शहर है, जिसकी आबादी करीब 4,300 है। यह शहर कैनसस सिटी से लगभग 105 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि विमान लोगों को स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था। रविवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। अधिकारी के अनुसार, विमान हवाई अड्डे के पास एक खेत में उतरा, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास की सड़क को बंद किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र में स्काई डाइविंग कंपनियां साल में आठ या नौ महीने काम करती हैं, आमतौर पर सीज़न मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है।
बटलर में हुए हादसे की भारत में अहमदाबाद में पिछले साल हुए विमान हादसे की याद दिला दी। उस दुर्घटना में भी एयर इंडिया का बोइंग विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद कुछ गज की दूरी पर ही गिर गया था जिसमें 260 यात्रियों की मौत हो गई थी। चमत्कारिक रूप से एक जने की जान बच गई थी।
Published on:
15 Jun 2026 02:07 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
