विदेश

अमेरिका की सैन्य सहायता के बाद चीन की चेतावनी, कहा – ‘ताइवान की सुरक्षा को होगा नुकसान’

China's Reaction On USA Military Aid To Taiwan: अमेरिका ने जल्द ही ताइवान को पहली बार सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है। इस मामले पर अब चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

2 min read
Aug 31, 2023
Presidents of USA, Taiwan and China

अमेरिका (United States Of America) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिका ने जल्द ही ताइवान (Taiwan) को सैन्य सहायता देने का फैसला लिया है। हाल ही में जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन ने ताइवान को दी जाने वाली इस मदद को मंज़ूरी दी है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की तरफ से ताइवान को करीब 80 मिलियन डॉलर्स (भारतीय करेंसी में करीब 661 करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता दी जाएगी। अब इस मामले पर अब चीन (China) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।


चीन ने दी चेतावनी

अमेरिका के इस फैसले पर चीन की प्रतिक्रिया आना स्वाभाविक था और ऐसा हुआ भी। चीन ने अमेरिका के ताइवान को सैन्य सहायता देने के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि इससे ताइवान की सुरक्षा को नुकसान पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार अमेरिका के इस फैसले से चीन की नाराज़गी बढ़ गई है।


अमेरिका की ताइवान को सैन्य सहायता देने की क्या है वजह?

दरअसल ताइवान और चीन पड़ोसी देश हैं। चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। पर चीन अभी भी ताइवान पर अपना अधिकार जताता है। वहीं ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है। दुनिया के कई देश भी ताइवान को स्वतंत्र देश मानते हैं। इसी वजह से चीन और ताइवान में सालों से विवाद चल रहा है। पिछले साल रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने के बाद चीन के ताइवान पर हमला करने की संभावना भी बढ़ गई थी। पिछले कुछ महीनों में चीन ने कई बार ताइवान बॉर्डर के नज़दीक युद्धाभ्यास भी किया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ताइवान की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने उन्हें सैन्य सहायता देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- नाइजर के बाद गैबॉन में हुआ सैन्य तख्तापलट, खुशी से झूम उठे लोग, जानिए अफ़्रीकी देशों में क्यों हैं लोग इससे खुश

Published on:
31 Aug 2023 03:55 pm
Also Read
View All