US Iran War News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। तेहरान ने साफ कर दिया है कि उसका संवर्धित यूरेनियम देश की सीमा से बाहर नहीं भेजा जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की ईरान यात्रा ने कूटनीतिक हलचल तेज कर दी है। दूसरी ओर, अमेरिकी प्रशासन ने नवंबर के मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमले की योजना से इनकार किया है, लेकिन सैन्य गतिविधियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।