इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को बिना पूर्व घोषणा के इजरायल का दौरा किया और नेतन्याहू से मुलाकात की। चैनल 12 न्यूज ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इजरायली आर्मी रेडियो के अनुसार, बैठक दक्षिणी इजरायल के एक सैन्य अड्डे पर हुई। नेतन्याहू के कार्यालय ने रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। पेंटागन ने भी यात्रा की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और हेगसेथ के कार्यालय ने शुरुआत में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट सामने आने के बाद हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के तहत तैनात अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, उनकी पोस्ट में इजरायल यात्रा या नेतन्याहू से मुलाकात का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।