विदेश

पाकिस्तान में अब कंडोम घोटाला, सरकार ने खरीदे 12 लाख कंडोम और लगा दी ढाई करोड़ रुपए की चपत 

Condom Scam: तेजी से बढती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए बनी योजना के तहत ये कंडोम खरीदे गए थे। लेकिन जांच में पता चला कि ये कंडोम अस्पतालों तक पहुंचे ही नहीं।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 1:30 PM IST
Condom Scam in pakistan
pakistan

Condom Scam: कंगाली में जी रहे पाकिस्तान में खाने-पीने की चाजों के तमाम घोटाले तो आपने सुने ही होंगे लेकिन अब पाकिस्तान में कंडोम में भी घोटाला हो गया है। वो भी ढाई करोड़ रुपए का…जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा में सरकार ने 12 लाख कंडोम खरीदे थे। जिन्हें हर शहर के अस्पतालों तक पहुंचाना था। ये खरीद पाकिस्तान की जनसंख्या नियंत्रण पर बनाई गई योजना के तहत थे। लेकिन इसमें भी बड़ा घोटाला हो गया है। 12 लाख कंडोम किसी को मिले ही नहीं बल्कि वो फाइलों में बेच दिए गए।

कैसे घोटाला आया सामने?

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को कम करने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सरकार ने इसी साल जनसंख्या नियंत्रण की एक योजना बनाई है। जिसके तहत इसी साल सरकार ने करीब 12 लाख कंडोम की खरीद की थी। जिन्हें हर एक शहर-गांव में बांटा जाना था। लेकिन पाकिस्तान के एक पत्रकार लेहाज अली ने इस बात की जांच की, कि जितने कंडोम सरकार ने खरीदे हैं उतने लोगों में बांटे भी गए हैं या नहीं, जब पत्रकार ने जांच-पडताल कर रिपोर्ट पेश की तो हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। 

लेहाज की पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा में कंडोम बंटे ही ना ही अस्पतालों तक पहुंचे, इनका बेचा जाना कागजों में दिखा दिया। पूरे खैबर पख्तूनख्वा में ये खेल हुआ है। रिपोर्ट का कहना है कि सरकार ने जो 12 लाख कंडोम खरीदे वो सारा का सारा सरकार ने खुद ही रख लिया है और ढाई करोड़ रुपए की चपत लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने बिठाई जांच कमेटी

इस रिपोर्ट के सामने आते ही खैबर पख्तूनख्वा की सरकार का बयान भी सामने आया है. जिसमें मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने इस घोटाले में जांच कमेटी बिठाने की बात कही है। अब देखना है कि इस कंडोम घोटाले के घोटालेबाजों को ये कमेटी पकड़ पाती है या नहीं।