विदेश

क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले से मची अफरातफरी, रूस ने यातायात पर लगाई पाबंदी

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के आधिपत्य वाले क्रीमिया के ब्रिज पर को निशाना बनाया है। इस हमले से अफरातफरी मच गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 1:49 PM IST
Crimea bridge
क्रीमिया ब्रिज (Photo - @nexta_tv)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 से चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में काफी तबाही मच चुकी है और जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में यूक्रेनी सैनिक भी इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। हालांकि रूस ने भी अब तक अपने कई सैनिकों को इस युद्ध में गंवा दिया है। आए दिन ही रूस के यूक्रेन पर हमलों के मामले देखने को मिलते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने भी रूस और इसके आधिपत्य वाले इलाकों पर हमले बढ़ाए हैं। आज यूक्रेन ने क्रीमिया (Crimea) को निशाना बनाया है।

क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन का हमला

यूक्रेनी सेना ने आज क्रीमिया ब्रिज पर हमला कर दिया है। यह ब्रिज रूस और क्रीमिया को जोड़ता है। जानकारी के अनुसार यूक्रेनी सेना ने ड्रोन से इस ब्रिज पर हमला किया, जिससे अफरातफरी मच गई। क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव (Sergey Aksyonov) ने भी यूक्रेन के इस हमले की पुष्टि की है। हालांकि यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस पर हमलों के लिए यूक्रेन बहुतायत में ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहा है।

यातायात हुआ प्रभावित, रूस ने लगाई पाबंदी

क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले की वजह से आसपास का यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए रूस ने ट्रैफिक पर आधे दिन तक पाबंदी लगा दी है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं हुआ ज़्यादा नुकसान

यूक्रेन के ड्रोन अटैक से क्रीमिया ब्रिज को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ। ब्रिज सुरक्षित है, लेकिन बताया जा रहा है कि हमले की वजह से क्रीमिया ब्रिज का ढांचा करीब 15 डिग्री खिसक गया। इस हमले में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

कभी यूक्रेन का हिस्सा था क्रीमिया

एक समय था जब क्रीमिया, यूक्रेन का ही हिस्सा था। 2014 से इस क्षेत्र पर रूस का आधिपत्य है क्योंकि सैन्य कार्रवाई के ज़रिए रूस ने क्रीमिया को यूक्रेन से अलग करते हुए उस पर कब्ज़ा कर लिया था।