
पेरू (Peru) के कई जंगलों में इस समय आग (Forest Fires) धधक रही है। पेरू के कई जंगल इस समय आग की चपेट में हैं और यह एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। देश के 200 से ज़्यादा जंगलों में अब तक आग लग चुकी है। पेरू में लगभग सभी क्षेत्रों के जंगलों में आग लगने की समस्या देखने को मिल रही है। कई जंगलों की आग तो बुझा ली गई है, लेकिन कई जंगल ऐसे भी हैं जो अभी भी सुलग रहे हैं। इन जंगलों में लगी आग की न सिर्फ माल का, बल्कि जान का भी नुकसान हो रहा है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
अब तक 18 लोगों की मौत
पेरू के जंगलों में आग लगने की वजह से अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
165 लोग घायल
पेरू में जंगलों में आग लगने की वजह से करीब 165 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
2,000 हेक्टेयर फसल हुई ख़ाक
पेरू के जंगलों में लगी आग की वजह से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार आग की वजह से पेरू के जंगलों में करीब 2,000 हेक्टेयर फसल जलकर खाक हो गई है।
जंगलों की आग बनी परेशानी की वजह
पेरू में पिछले कुछ समय से देश के कई जंगलों में आग लग गई है। जंगलों की आग लोगों की परेशानी की वजह बन गई है। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर पूरी तरह काबू पाने में कामयाबी नहीं मिली है। पेरू के जंगलों में लगी इस आग से नुकसान भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- यागी तूफान की तबाही झेल रहे वियतनाम को यूएन से मिली 16 करोड़ की मदद