विदेश

कुरान के अपमान को रोकने के लिए कानूनी उपाय करेगा डेनमार्क

Denmark's Big Move: डेनमार्क में जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है जिसकी जानकारी हाल ही में दी गई है। क्या होगा डेनमार्क का यह फैसला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Jul 31, 2023
Protests against quran in Denmark

पिछले कुछ समय में कुछ जगहों एक अलग सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह ट्रेंड है क़ुरान को जलाकर इसका अपमान करने का ट्रेंड। यह एक विवादित ट्रेंड है, जिसे पिछले एक महीने में एक से ज़्यादा बार देखा गया है। स्वीडन (Sweden) और डेनमार्क (Denmark) में कुरान जलाने की एक से ज़्यादा घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। इन देशों में प्रदर्शनकारियों ने कुरान का अपमान करने के साथ ही उसे जलाते हुए दुनियाभर में मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है। दुनियाभर के इस्लामिक देशों में इसका विरोध भी हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डेनमार्क में जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है।


डेनमार्क में लगाई जा सकती है कानूनी पाबंदियाँ

हाल ही में डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ी जानकारी दी है। डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले कुछ समय में कुरान को जलाने के सामने आ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस तरह के विरोध प्रदर्शनों पर कानूनी पाबंदियाँ लगाए जाने का फैसला लिया जा सकता है, जिससे कुरान के अपमान की इन घटनाओं को रोका जा सके।


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा फैसला

डेनमार्क की सरकार ने इस तरह की घटनाओं को निंदनीय बताया है। साथ ही इन्हें डेनमार्क की सुरक्षा के लिए भी सही नहीं बताया है। डेनमार्क में सुरक्षा संबंधित हालात न बिगड़े, इसी वजह से जल्द ही कुरान को जलाने की घटनाओं पर कानूनी पाबंदियाँ लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- अमरीका में दीपावली जल्द हो सकता है नेशनल हॉलिडे घोषित, फिर पेश हुआ बिल

Published on:
31 Jul 2023 11:52 am
Also Read
View All