विदेश

US Elections 2024: डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट में इस भारतवंशी को मिल सकती है अहम भूमिका..

US Presidential Elections 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। यह तय हो गया है कि ट्रंप 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनेगे। शपथ के बाद ट्रंप जल्द ही कैबिनेट की भी घोषणा कर सकते हैं, जिसमें एक भारतवंशी को अहम भूमिका मिल सकती है।

2 min read
Vivek Ramaswamy

अमेरिका (United States Of America) में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) में बड़ी जीत हासिल करते हुए रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने देश का 47वां राष्ट्रपति बनना सुनिश्चित कर लिया है। ट्रंप की एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में वापसी होने वाली है। ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (US Capital Building) में एक बार फिर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके बाद ट्रंप अपने कैबिनेट का भी ऐलान कर सकते हैं। ट्रंप के कैबिनेट में कई नए लेकिन नामी चेहरों को जगह मिल सकती है, जिनमें एक भारतवंशी के होने की भी संभावना है।

विवेक रामास्वामी को मिल सकती है अहम भूमिका

भारतवंशी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) को ट्रंप के कैबिनेट में अहम भूमिका मिल सकती हैं। रिपब्लिक पार्टी से पहले विवेक ने भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश की थी, लेकिन कुछ समय बाद विवेक ने अपना अभियान खत्म करते हुए ट्रंप को समर्थन दे दिया था।

ट्रंप भी कर चुके हैं तारीफ

विवेक ने अपना अभियान खत्म करने और ट्रंप को समर्थन देने के बाद पूरे मन से ट्रंप के लिए प्रचार किया। विवेक ने ट्रंप के चुनावी अभियान में अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया और ट्रंप की नीतियों के प्रचार के साथ ही लोगों से ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनाने की भी अपील की। विवेक ने सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रंप का समर्थन किया। खुद ट्रंप ने भी विवेक की अलग-अलग मौकों पर तारीफ की हैं। एलन मस्क (Elon Musk) भी विवेक की तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक विवेक को सरकार और कैबिनेट में अहम भूमिका देने के पक्ष में आवाज़ उठा चुके हैं। ट्रंप खुद भी विवेक से प्रभावित हैं और ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि ट्रंप अपने कैबिनेट में विवेक को अहम भूमिका दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: चिली में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

Also Read
View All

अगली खबर