विदेश

ट्रंप का दावा, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए राज़ी हुआ ईरान

Iran-US Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीज़फायर का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए राज़ी हो गया है।
2 min read
• •
Apr 08, 2026
Donald Trump and Mojtaba Khamenei
Donald Trump and Mojtaba Khamenei

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel) में सीज़फायर हो गया है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 2 हफ्ते के सीज़फायर का ऐलान किया। इस दौरान हमले नहीं किए जाएंगे। ट्रंप ने इस सीज़फायर के लिए सोशल मीडिया पर पाकिस्तान (Pakistan) के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) को क्रेडिट दिया और बताया कि दोनों से बातचीत के दौरान उन्होंने ट्रंप से सीज़फायर की मांग की, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।

होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए राज़ी हुआ ईरान

सीज़फायर के साथ ही ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बारे में भी बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने दावा किया है कि सीज़फायर के बाद अब ईरान होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत पूरी तरह से और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो गया है।

दो-तरफा सीज़फायर

ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच दो-तरफा सीज़फायर हुआ है। ट्रंप के अनुसार ईरान में अमेरिका ने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पहले ही पूरा कर लिया है और उनसे कहीं आगे निकल गया है और इस वजह से सीज़फायर किया गया।

ईरान की शर्तें हुई मंज़ूर

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ अमेरिका दीर्घकालिक शांति और मिडिल ईस्ट में शांति सुनिश्चित करने वाले एक निर्णायक समझौते की दिशा में काफ़ी आगे बढ़ चुका है। ईरान ने सीज़फायर के लिए 10 पॉइंट्स में प्रस्ताव भेजा था और ईरान का दावा है कि इस प्रस्ताव की कुछ अहम शर्तों को स्वीकार कर लिया गया है और आगे बातचीत जारी रहेगी। ट्रंप ने भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच, अतीत में विवाद का कारण रहे लगभग सभी विभिन्न पॉइंट्स पर सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही बड़ी समस्या अब अपने समाधान के करीब पहुंच चुकी है।

Also Read
View All
US Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है अमेरिका से समझौता, लेकिन नहीं जानता कैसे बढ़े बात

हूती विद्रोहियों का रियाद पर हमला, क्या बेबस दिख रहा सऊदी अरब? Mecca Pact के साझीदार पाक और तुर्किये क्या कर रहे?

होर्मुज में सुपरटैंकर पर ईरान का हमला: नेविगेशन सिस्टम बंद करने पर IRGC की मिसाइल स्ट्राइक, 2 दिन में तीसरा जहाज निशाना

Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी