विदेश

निक्की हेली को उनके ही घर में दी डोनाल्ड ट्रंप ने मात

Donald Trump Defeats Nikki Haley In Her Home: डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को उनके ही घर में मात दी है।

less than 1 minute read
Donald Trump defeats Nikki Haley

अमेरिका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर पिछले कुछ दिनों में सज़ा के तौर पर काफी जुर्माना ठोका गया है। ट्रंप की मुश्किलें भी बढ़ गई है। पर इसी बीच अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे ट्रंप को कुछ राहत मिलेगी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना (South Carolina) में कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे रिपब्लिक पार्टी से ही राष्ट्रपति पद की अन्य उम्मीदवार निक्की हेली (Nikki Haley) को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने आज (अमेरिकी समयानुसार शनिवार देर रात) साउथ कैरोलिना में जीत हासिल की है।


साउथ कैरोलिना प्राइमरी इलेक्शन में मिली जीत

ट्रंप को अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना के प्राइमरी इलेक्शन में जीत मिली है। ट्रंप के लिए यह एक बड़ी जीत है पर उनका जीतना एक तरह से तय माना जा रहा था।

हेली को उनके ही घर में मात

साउथ कैरोलिना हेली का होम स्टेट है। ऐसे में ट्रंप का इस राज्य में जीतना हेली को उनके ही घर में मात देने जैसा है। हालांकि हेली अभी भी चुनावी रेस से पीछे नहीं हटी हैं।


रिपब्लिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दावेदारी हुई मज़बूत

ट्रंप की इस जीत से उनकी रिपब्लिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी भी मज़बूत हुई है। अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे जिसमें ट्रंप का मुकाबला एक बार फिर जो बाइडन (Joe Biden) से होना तय माना जा रहा है, जिन्होंने 2020 में ट्रंप को हराकर राष्ट्रपति पद हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, यूक्रेन के लिए फ्रांस की मदद नहीं होगी कमज़ोर

Published on:
25 Feb 2024 09:20 am
Also Read
View All
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: साबरमती नदी पर बन रहा 12 मंजिला ऊंचाई के बराबर हाईटेक पुल, इसी से गुजरने वाली हाई स्पीड ट्रेन, देश को मिलेगी रफ्तार

भारत में ड्रग कार्टेल खत्म करने की तैयारी, सरकार ने ‘नशामुक्त भारत’ मिशन के लिए केंद्रीय एजेंसियों को दिया आदेश

ममता बनर्जी को अपने ही गढ़ में मिल रही कड़ी चुनौती, बंगाल की सबसे हॉट सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, क्या कहते हैं मतदाता?

ईरान के तेल भंडार फुल, फट सकती हैं पाइप लाइनें, होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी से मंडराया खतरा

भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के लिए बोला जाने वाला ‘जय हिंद’ शब्द कहां से आया? पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया इसका इतिहास