विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने टॉप अमेरिकी जनरल को किया बर्खास्त, पेंटागन में अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा फेरबदल  

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के लिए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति की है। इसके अलावा नए नौसेना प्रमुख और वायुसेना के उपरप्रमुख के नए नामों की घोषणा भी की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 11:36 AM IST
Donald Trump withdrew layoffs of government employees in some federal agencies
Donald Trump

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने 4 साल के अंतराल के बाद दोबारा अमेरिका की सत्ता में आते ही ताबड़तोड़ तरीके से ऐसे-ऐसे चौंकाने वाले बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के टॉप मिलिट्री ऑफिसर (Trump Fire Top Military Officer) को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है और नई नियुक्ति कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से सुपरपॉवर अमेरिका के रक्षा विभाग Pentagon जैसे बड़े क्षेत्र में हंगामा मच गया है।

कौन होगा नया टॉप अमेरिकी जनरल?

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका के टॉप जनरल ज्वाइंड चीफ्स ऑफ स्टाफ (Joint Chiefs of Staff, US) के पद से चार्ल्स क्यू ब्राउन को बर्खास्त करने का आदेश दे दिया है। उनकी जगह जनरल डैन राज़िन केन (Air Force Lieutenant General Dan 'Razin') को इस पद के लिए नामित किया है। राज़िन कैन इस वक्त नौसेना के चीफ हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि “मेरे पहले कार्यकाल के दौरान, राज़िन ने ISIS खलीफ़ा को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।"

वहीं पद से हटाए गए चार्ल्स क्यू ब्राउन के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे एक सज्जन नेता हैं उन्होंने देश के लिए 40 साल तक अपनी सेवाएं दी, जिसके लिए वे उन्हें धन्यवाद देते हैं। 

बाइडेन पर केन के प्रमोशन को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन (Joe Biden) पर राजिन केन के प्रमोशन को नजरअंदाज करने की आरोप भी लगाया। ट्रंप ने कहा कि ‘राजिन केन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ़ में सेवा करने के लिए तब सबसे ज्यादा योग्य और सम्मानित थे फिर भी पूर्व राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया। फिर भी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ-साथ जनरल केन और हमारी सेना शक्ति के जरिए से शांति बहाल करेगी। अमेरिका को प्राथमिकता देगी और हमारी सेना का पुनर्निर्माण करेगी।’

नौसेना प्रमुख और वायुसेना उपप्रमुख की नियुक्ति

रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने नौसेना और वायुसेना के लिए नियुक्ति के नाम भी ट्रंप को सौंप दिए। जिसके बाद ट्रंप ने इनकी नियुक्ति का ऐलान भी कर दिया। ट्रंप ने नौसेना संचालन प्रमुख के लिए एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी का और वायु सेना उप प्रमुख के लिए जेम्स स्लाइफ के नाम की घोषणा की।