अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पड़ोसी देश की राष्ट्रपति से नाराज़ हो गए हैं। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
इस साल की शुरुआत में अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला (Venezuela) में सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को पकड़ लिया। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodríguez) को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया। हालांकि वेनेज़ुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का कंट्रोल है। इस समय इज़रायल (Israel) के साथ मिलकर अमेरिका, ईरान (Iran) के खिलाफ जंग लड़ रहा है। क्यूबा (Cuba) के प्रति ट्रंप का रवैया भी किसी से छिपा नहीं है और कुछ दिन पहले वह क्यूबा पर मित्रवत तरीके से कब्ज़े की बात भी कह चुके हैं। अब ट्रंप एक और देश से नाराज़ हो गए हैं।
ट्रंप अब मैक्सिको (Mexico) की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum) से नाराज़ हो गए हैं। हाल ही में ट्रंप ने मैक्सिको में ड्रग कार्टेल्स से निपटने के लिए मदद का प्रस्ताव दिया था। ट्रंप के इस प्रस्ताव को शीनबाम ने ठुकरा दिया है। इस वजह से ट्रंप अब शीनबाम से नाराज़ हो गए हैं।
इस मामले पर जब पत्रकार ने ट्रंप से सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि शीनबाम को अमेरिकी मदद के प्रस्ताव को ठुकराना नहीं चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि ड्रग कार्टेल्स की वजह से मैक्सिको में स्थिति काफी खराब हो रही है और इसी वजह से ट्रंप ने मदद करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन किसी वजह से शीनबाम ऐसा नहीं चाहती हैं।