अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। कौन से हैं वो 7 देश? आइए नज़र डालते हैं।
अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल को एक साल पूरा होने वाला है और इस दौरान वह पूरी तरह से एक्टिव मोड में नज़र आए हैं। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान अब तक कई सख्त फैसले लिए हैं। ट्रंप के कुछ फैसलों का अमेरिका समेत दुनियाभर में विरोध भी हुआ, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। अब ट्रंप ने 7 देशों के विषय में एक और बड़ा फैसला लिया है और मंगलवार को इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए।
ट्रंप ने 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। अब इन देशों के नागरिक अमेरिका नहीं जा पाएंगे। कौन से हैं वो 7 देश? आइए देखते हैं लिस्ट।
| क्रमांक | देश का नाम |
| 1. | सीरिया |
| 2. | बुर्किना फासो |
| 3. | नाइजर |
| 4. | साउथ सूडान |
| 5. | माली |
| 6. | लाओस |
| 7. | सिएरा लियोन |
7 देशों के अलावा ट्रंप ने फिलिस्तीनी पासपोर्ट धारकों को भी बड़ा झटका दिया है। जिन लोगों के पास फिलिस्तीनी पासपोर्ट है, वो भी अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे।
ट्रंप के अनुसार अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह बैन ज़रूरी है, क्योंकि इन देशों में स्क्रीनिंग और वेटिंग की गंभीर कमी, दस्तावेजों में धोखाधड़ी, आतंकी गतिविधियाँ, उच्च वीज़ा ओवरस्टे दरें और जानकारी साझा न करने की समस्या है। इसी वजह से इन देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है।
इन 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर बैन 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। हालांकि इस नियम में अपवाद भी है, जिसमें कानूनी स्थायी निवासी, कुछ डिप्लोमैटिक वीज़ा धारक, राष्ट्रीय हित के मामले और शरण आवेदन शामिल हैं।
ट्रंप इससे पहले 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा चुके हैं। इन 12 देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं।