विदेश

EVM पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- बैलेट पेपर है चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका, कंप्यूटर वोटिंग के लिए नहीं 

EVM or Ballot paper: ट्रंप ने कहा है कि एलन मस्क ने भी कहा है कि कंप्यूटर वोटिंग के लिए नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 4:34 PM IST
Donald Trump withdrew layoffs of government employees in some federal agencies
Donald Trump

Donald Trump on EVM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर EVM को लेकर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम बैलेट पेपर है। डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क (Elon Musk) के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने EVM के बारे में बातचीत की जिस पर उन्होंने कहा कि कंप्यूटर वोटिंग के लिए नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में भी बैलेट पेपर का ही समर्थन किया था। डोनाल्ड ट्रंप से 2020 के अमेरिकी चुनावों और पिछले साल भारत में हुए चुनावों में यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के हस्तक्षेप की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया था।

बैलेट पेपर से ही हर जगह हो चुनाव

इस सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि 2020 में बहुत सी बुरी चीजें हुईं। लेकिन 2024 में वे बहुत बड़े अंतर से जीते। उन्होंने कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने सातों स्विंग स्टेट जीते। हम एक बहुत अलग सिस्टम की तरफ बढ़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि बैलेट पेपर से ही हर जगह चुनाव हो।

बता दें कि अमेरिका में चुनाव की प्रक्रिया भारत से बेहद अलग-अलग है। वहां के हर राज्य की अपना वोटिंग सिस्टम है। इसलिए, अमेरिकी वोटर्स अपने बैलट पेपर या EVM के जरिए वोटिंग कर सकते हैं।

भारत में विपक्षी दलों का विरोध

ट्रंप के बैलेट पेपर के समर्थन को भारत में विपक्षी दलों ने भी खूब भुनाया। कांग्रेस लंबे समय से चुनावों में बैलेट पेपर की वापसी की मांग कर रही है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार EVM से चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते रहे हैं। पिछले साल 2024 में महाराष्ट्र और हरियाणा के दो विधानसभा चुनावों में भी EVM में हेरफेर का आरोप लगे थे।