विदेश

2020 US Election Conspiracy Case: डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

Donald Trump Pleads Not Guilty: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खुद को निर्दोष बताया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2023, 3:12 PM IST
donald_trump_.jpg
Donald Trump

अमरीका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और विवादों का रिश्ता नया नहीं, बल्कि काफी पुराना है। लंबे समय से ट्रंप किसी न किसी वजह से विवादों में रहे हैं। समय-समय पर उनका कोई नया विवाद सामने आ जाता है और इस वजह से उनकी मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। ट्रंप तो जब राष्ट्रपति थे उस दौरान भी काफी विवादित थे। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रंप ने कई ऐसे काम किए थे जिसकी वजह से उन्हें अब मुश्किलें हो रही हैं। ऐसे ही एक काम के लिए ट्रंप पर हाल ही में आपराधिक आरोप तय हुआ है।


खुद को बताया निर्दोष

अमरीकी समयानुसार ट्रंप गुरूवार की शाम को अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. स्थित कोर्ट में पेश हुए। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव रिज़ल्ट को पलटने की कोशिश के आरोप के मामले में अपना बयान देते हुए ट्रंप ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली होगी 9 अगस्त को भंग, चुनाव की खुली राह

क्या है पूरा मामला?


2020 में अमरीका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की हार हुई थी और अपनी हार को स्वीकार नहीं कर सके। इसी वजह से ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के रिज़ल्ट को पलटने की साजिश रची और इसके लिए पूरी कोशिश भी की। हालांकि उन्हें अपने इरादों में कामयाबी नहीं मिली। पर इसी वजह से ट्रंप पर मामला चल रहा था और उन पर ऐसा करने का आरोप भी तय हो गया है।

ट्रंप पर लगे चार गंभीर आरोप

ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार टालने की पूरी कोशिश की। इसके लिए ट्रंप ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल भी किया लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। पर चुनावी रिज़ल्ट को पलटने के मामले में ट्रंप पर चार गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें धोखा देने की साजिश, अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र रचने की साजिश, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश और आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रूस के ब्लैक सी नेवी बेस पर यूक्रेन ने किया अटैक, रुसी शिप्स ने प्लान किया फेल

Published on: