विदेश

विरोध के बावजूद अमेरिकी संसद में पास हुआ ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

Big Win For Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी संसद में पास हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए इसे एक बड़ी जीत माना जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 10:12 AM IST
One Big Beautiful Bill passed
One Big Beautiful Bill passed (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) में पिछले कुछ समय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' (One Big Beautiful Bill) विवाद का कारण बना हुआ है। विपक्ष और देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा तो इस बिल के खिलाफ है ही, देश के कई बिज़नेसमैन भी इससे नाराज़ हैं। इनमें एक समय पर ट्रंप के करीबी माने जाने वाले एलन मस्क (Elon Musk) भी शामिल हैं। इस बिल की वजह से ट्रंप और मस्क की दोस्ती में भी तकरार पड़ गई है। मस्क का मानना है कि इस बिल से अमेरिका पर कर्ज़ बढ़ जाएगा और आने वाले समय में देश में मंदी आ जाएगी। इस बिल का काफी विरोध हो रहा था और ट्रंप की रिपब्लिक पार्टी के कई सदस्य भी इसके खिलाफ थे। लेकिन इसके बावजूद अब ट्रंप को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिल गई है।

अमेरिकी संसंद में पास हुआ ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'

विरोध के बावजूद अमेरिकी संसद, जिसे कांग्रेस भी कहते हैं, में ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास हो गया है। अब यह राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाएगा, जिस पर उनके हस्ताक्षर करने के बाद यह एक आधिकारिक कानून बन जाएगा। ट्रंप, आज, यानी कि 4 जुलाई को इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


वन बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है?

'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिका के लिए ट्रंप का एक प्रमुख महात्वाकांक्षी बजट समाधान बिल है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दूसरी अवधि की घरेलू नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें टैक्स कटौती और इसकी पॉलिसी में बदलाव, रक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए खर्च में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में कटौती और अन्य कई प्रावधान शामिल है।

Also Read
View All
यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड बहाल: मस्क ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप, जेलेंस्की बोले- मोर्चे पर लौटी ताकत

‘हमलावर ने दो मीटर दूर से मुझ पर चलाई गोली’, जॉर्डन के चर्च में गोलीबारी का मामला, चश्मदीद ने बताई खौफनाक कहानी

Riyadh Airport: हूती हमलों के दावों के बीच बड़ा फैसला! रियाद एयरपोर्ट के दो टर्मिनल फिर खुलेंगे, जानें नई व्यवस्था

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

Obama Slams Trump: डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर ओबामा का सबसे बड़ा बयान, बोले- हर चीज महंगी होने की यही है वजह