विदेश

डोनाल्ड ट्रंप नहीं लड़ेंगे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, अगले राष्ट्रपति के लिए सुझाए दो नाम

कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा था कि वह तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। हालांकि अब इस मामले में उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2025, 2:35 PM IST
Donald Trump
Donald Trump

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए और जमकर हर मुद्दे पर बयानबाजी भी की। कुछ समय पहले ट्रंप ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने के बाद तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखते हैं। हालांकि अमेरिकी संविधान के अनुसार ऐसा संभव नहीं है। अब ट्रंप ने इस विषय पर यू-टर्न ले लिया है।

ट्रंप नहीं लड़ेंगे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर दिया है कि वह फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति होंगे। इस दौरान ट्रंप ने वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) का भावी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नाम सुझाया। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में कुछ अन्य संभावित भविष्य के उम्मीदवार भी उभरकर आ सकते हैं।

"मैं ऐसा करने की नहीं सोच रहा"

ट्रंप ने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, "बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि मैं तीसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में उतरू। लेकिन संविधान के अनुसार ऐसा करने की अनुमति नहीं है। मैं ऐसा करने की नहीं सोच रहा। मैं दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर चार शानदार साल काम करना चाहता हूं और इसके बाद यह ज़िम्मेदारी किसी और को देना चाहता हूं और इसके लिए रिपब्लिक पार्टी का कोई बेहतरीन उम्मीदवार अच्छा विकल्प रहेगा।"

यह भी पढ़ें- इज़रायली हवाई हमलों में 19 फिलिस्तीनियों की मौत

Updated on:
5 May 2025, 2:35 PM IST
Published on: