31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली हवाई हमलों में 19 फिलिस्तीनियों की मौत

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच जंग जारी है। इज़रायली सेना ने देर रात एक बार फिर गाज़ा में हवाई हमले किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 May 2025, 1:43 PM IST

Israel air strikes in Gaza

Israel air strikes in Gaza

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि हमास ने युद्ध-विराम की इच्छा जताई है और सभी बंधकों की रिहाई के लिए भी राज़ी हो गया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी कोई समझौता न होने की वजह से गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों इज़रायली हमले जारी हैं। इज़रायली सेना सिर्फ हवाई हमले ही नहीं, बल्कि ज़मीनी हमले भी कर रही है, जिससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। देर रात एक बार फिर इज़रायली सेना ने गाज़ा और बेइत लाहिया (Beit Lahia) शहर में आवासीय इमारतों पर दो हवाई हमले किए।

19 फिलिस्तीनियों की मौत

इज़रायली सेना की तरफ से गाज़ा और बेइत लाहिया शहर में आवासीय इमारतों पर किए गए हवाई हमलों में 19 फिलिस्तीनी मारे गए। इस बात की जानकारी गाज़ा के सिविल डिफेंस एजेंसी की तरफ से दी गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।



यह भी पढ़ें- “जब तक इस्लाम रहेगा, तब तक आतंकवाद रहेगा” – तस्लीमा नसरीन

15 लोग घायल

इज़रायली हवाई हमलों की वजह से गाज़ा और बेइत लाहिया में 15 लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पतालों और चिकित्सा शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

कुछ लोग हुए लापता

इज़रायली हवाई हमलों की वजह से कुछ लोग लापता हो गए। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल लापता लोगों के सही आंकड़े की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी नहीं आ रहे हरकतों से बाज, कनाडा में गुरुद्वारे से निकाली हिंदू-विरोधी रैली