Donald Trump's Stance On Canada: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का राग अलापा है।
अमेरिका (United States Of America) के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 20 जनवरी, 2025 को एक बार फिर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे। हालांकि राष्ट्रपति बनने से पहले ही ट्रंप अपने चिर परिचित अंदाज़ में आ गए हैं और खुलकर हर विषय पर बोल रहे हैं। इन विषयों में कनाडा का मुद्दा भी शामिल है। ट्रंप हमेशा से ही कनाडा के वर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के आलोचक रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद तो ट्रंप ने कनाडा (Canada) को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने और ट्रूडो को गवर्नर बनाने की भी बात कह दी थी। ट्रंप की जीत पर ट्रूडो ने उनसे मुलाकात भी की थी, जिससे दोनों के बीच संबंध सुधर सके। हालांकि ट्रंप ने अभी भी कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का ख्याल अपने मन से नहीं निकाला है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "कोई भी इसका जवाब नहीं दे सकता कि हम कनाडा को हर साल 10,00,00,000 डॉलर्स से ज़्यादा की सब्सिडी क्यों देते हैं? यह बात समझ से परे है! कई कनाडाई चाहते हैं कि कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बने। इससे वो टैक्सों और सैन्य सुरक्षा पर बड़े पैमाने पर बचत करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक शानदार विचार है। 51वां राज्य!!!"
यह भी पढ़ें- बच्चों के मेले में मची भगदड़, 30 की मौत