Donald Trump: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है। शूटर ने पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क में रैली के दौरान गोली चलाई थी, जिसमे एक गोली ट्रंप के कान को छू कर निकल गई थी।
Donald Trump: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान जानलेवा हमला करने वाला 20 वर्षीय युवक रिपब्लिकन पार्टी का ही निकला।
पुलिस ने उसके सर में गोली मारी। वह AR 15 सेमी आटोमेटिक राइफल लिए हुए था। उसने 130 गज की दूरी पर विनिर्माण संयंत्र की छत पर बैठ कर पंप पर गोली चलाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से AR15 राइफल बरामद की। शूटर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क का रहने वाला है।
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव : एक जायजा।
इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शामिल एक शख्स की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रंप पर गोलीबारी के पीछे शूटर का मकसद स्पष्ट नहीं है। एफबीआई भी डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की जांच कर रही है।