15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्मुज में बारूदी सुरंगों से टकराए तीन तेल टैंकर, धमाकों के बाद लगी भीषण आग; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी

Iran Oil Tanker Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद तीन तेल टैंकरों में विस्फोट और आग लगने का ईरान ने दावा किया है। घटना के बाद ईरानी नौसेना ने प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले जहाजों को सख्त चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 15 Nov 2026, 7:21 AM IST

Oil Tankers Explosion

होर्मुज में बारूदी सुरंगों से टकराए तीन तेल टैंकर (Photo-ANI)

Hormuz Oil Tanker Fire: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों के बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) से टकराने के बाद उनमें भीषण आग लग गई। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना और सशस्त्र बलों की नौसेना ने अपने-अपने बयान में यह दावा किया है। साथ ही ईरानी नौसेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अन्य जहाजों को भी इसी तरह के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

IRGC नौसेना ने क्या कहा? 

ईरान की सरकारी मीडिया संस्थान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के मुताबिक, IRGC नौसेना ने अपने बयान में कहा कि दो तेल टैंकर बिना अनुमति होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से टकरा गए, जिसके बाद उनमें विस्फोट हुआ और आग लग गई। 

IRGC ने यह भी दावा किया कि दोनों टैंकर गुपचुप तरीके से होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने नेविगेशन और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) को भी बंद कर रखा था।

चेतावनी मिलने पर वापस लौटे दो अन्य टैंकर

IRGC नौसेना ने यह भी दावा किया कि दो अन्य तेल टैंकर भी इसी तरह गुप्त रूप से जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, IRGC के नेवल ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से चेतावनी मिलने के बाद दोनों जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया और फारस की खाड़ी की ओर लौट गए।

होर्मुज के पूर्वी हिस्से में भी टैंकर में लगी आग

इस बीच, ईरान की सशस्त्र बलों की नौसेना ने एक अलग घटना की जानकारी दी। उसके मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में एक अन्य तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद जहाज को रोकना पड़ा।

ईरानी नौसेना ने दावा किया कि यह टैंकर पहले से घोषित प्रतिबंधित और असुरक्षित समुद्री क्षेत्र में चल रहा था। जहाज ने कथित तौर पर पहले जारी की गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था और अपने ट्रैकिंग व पहचान संबंधी सिस्टम भी बंद कर दिए थे।

प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने वाले जहाजों को ईरान की सख्त चेतावनी

ईरान की सशस्त्र बलों की नौसेना ने अन्य शिपिंग कंपनियों और टैंकर संचालकों को चेतावनी जारी की है। नौसेना ने कहा कि प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले जहाजों को भी बारूदी सुरंगों से टकराने का खतरा रहेगा।

नौसेना ने अपने बयान में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी टैंकर को समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के कारण आग का सामना करना पड़ेगा।

ईरानी नौसेना ने टैंकर मालिकों की भी आलोचना की। उसने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आश्वासनों पर भरोसा करके जहाजों को प्रतिबंधित क्षेत्र में भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।