विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ट्रेड डील की धमकी, सीजफायर को मान गए थाईलैंड और कंबोडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कंबोडिया और थाईलैंड सीजफायर के लिए मान गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील की धमकी के बाद होनों देश बातचीत की टेबल पर बैठने के लिए राजी हुए।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
Donald Trump's new claim on Indo-Pak war
Donald Trump ( photo - ani )

Thailand and Cambodia agreed to ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया सीजफायर के लिए मान गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि दोनों देशों के नेताओं ने बातचीत के बाद युद्धविराम (ceasefire) पर सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा कि मैंने दोनों देशों के नेताओं को चेतावनी दी थी कि अगर वह लड़ते रहे तो अमेरिका उनके साथ ट्रेड डील नहीं करेगा।

दोनों देश शांति की दिशा में आगे बढ़ रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के नेता आपस में मुलाकात करेंगे और सीजफायर की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई युद्धविराम और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि दोनों देश ट्रेड डील पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम ने युद्धविराम के प्रति सैद्धांतिक सहमति जताई है, जबकि कंबोडिया की ईमानदार मंशा पर जोर दिया। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने ट्रंप से अपील की कि वह थाईलैंड की दोतरफा बातचीत की इच्छा कंबोडिया तक पहुंचाएं। बता दें कि थाईलैंड कंबोडिया के बीच हिंसक झड़प में 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.3 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

सैन्य झड़प सबसे गंभीर घटना

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य झड़प दक्षिण पूर्व एशिया के लिए बीते एक दशक की सबसे गंभीर घटना बताई जा रही है। शनिवार को सैन्य झड़प का दायरा बढ़ गया। यह थाईलैंड के त्राट प्रांत और कंबोडिया के पुर्सात प्रांत तक पहुंच गईं, जो शुरुआती संघर्ष क्षेत्र से 100 किलोमीटर दूर है।

बताया जाता है कि यह हिंसा मई के अंत में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद शुरू हुई थी। दोनों देशों के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर काफी अरसे से विवाद जारी है।

Updated on:
27 Jul 2025 07:16 am
Published on:
27 Jul 2025 07:16 am