विदेश

G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे ट्रंप, अगले साल अपने रिज़ॉर्ट में करना चाहते हैं आयोजन

G20 Summit: डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में न जाने का फैसला लिया है। साथ ही अगले साल के G20 शिखर सम्मेलन के बारे में उन्होंने अपनी योजना भी बताई है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2025, 10:01 AM IST
Trump National Doral
Trump National Doral (Photo - Washington Post)

इस साल G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन साउथ अफ्रीका (South Africa) में होगा। 22-23 नवंबर को साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग (Johannesburg) शहर में G20 शिखर सम्मेलन 2025 आयोजित किया जाएगा। इस दौरान G20 के सदस्य देशों के लीडर्स के साथ दुनियाभर के अन्य बड़े लीडर्स भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अभी इसमें 2 महीने से ज़्यादा समय बाकी है, लेकिन इससे पहले ही एक सदस्य देश के राष्ट्रपति ने इसमें शामिल होने के लिए न जाने का फैसला लिया है।

ट्रंप नहीं होंगे शामिल

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ऐलान किया है कि वह इस साल साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग शहर में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लेने के लिए नहीं जाएंगे। उनकी जगह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) जाएंगे।

अगले साल अपने रिज़ॉर्ट में करना चाहते हैं आयोजन

G20 शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लेने के लिए नहीं जाने के ऐलान के साथ ही ट्रंप ने G20 शिखर सम्मेलन 2026 के संबंध में अपनी योजना के बारे में भी बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति अगले साल इस शिखर सम्मेलन का आयोजन अपने रिज़ॉर्ट में करना चाहते हैं। ट्रंप ने ओवल ऑफिस (Oval Office) में पत्रकारों से बात करते हुए इस बारे में बताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप का यह गोल्फ रिज़ॉर्ट फ्लोरिडा राज्य के मियामी में स्थित है और इसका नाम 'ट्रंप नेशनल डोरल' (Trump National Doral) है।

अपने रिज़ॉर्ट में क्यों करना चाहते हैं G20 आयोजित?

"ट्रंप अपने रिज़ॉर्ट में G20 शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन क्यों करना चाहते हैं?" इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया, "हर कोई डोरल में ही इसका आयोजन चाहता है क्योंकि यह एयरपोर्ट के ठीक पास में है। यह सबसे अच्छी जगह है और यह काफी सुंदर है। इसके साथ ही उस समय मियामी में ज़्यादातर होटल के कमरे पहले से बुक हो जाते हैं, तो डोरल में इसका आयोजान करना सही रहेगा।"

क्या ट्रंप पैसे के करना चाहते हैं ऐसा?

ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि वह पैसे के लिए डोरल में G20 शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "हम इससे कोई पैसा नहीं कमाएंगे। हम एक ऐसी डील कर रहे हैं जिसमें कोई पैसा नहीं लगेगा, इसमें कोई पैसा नहीं है। मैं बस यही चाहता हूं कि इस कार्यक्रम का आयोजन अच्छे से हो।"