विदेश

वेनेज़ुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, करीब 23 मजदूरों की मौत

Venezuela Gold Mine Collapse: वेनेज़ुएला में सोने की एक गैरकानूनी खदान में हादसा हो गया है। इसमें करीब 23 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी हैं।

less than 1 minute read
Illegal gold mine collapses in Venezuela

वेनेज़ुएला (Venezuela) में मंगलवार को एक हादसा हो गया जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है। यह हादसा सोने की एक खदान में हुआ जो गैरकानूनी तरीके से चल रही थी। जानकारी के अनुसार सोने की यह गैरकानूनी खदान वेनेज़ुएला के बोलिवर (Bolivar) प्रांत के जंगलों में थी और इसका नाम बुल्ला लोका (Bulla loca) था। हादसे के खदान में कई मजदूर मौजूद थे। यह हादसा खदान के ढह जाने की वजह से हुआ।


अब तक 23 मजदूरों की मौत

वेनेज़ुएला के बोलिवर प्रांत के जंगलों में स्थित सोने की गैरकानूनी बुल्ला लोका खदान के ढहने से हुए हादसे में अब तक 23 मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिस समय खदान में हादसा हुआ था उस समय करीब 200 मजदूर खदान में थे।


कई लोग घायल

वेनेज़ुएला की खदान में हुए इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

अभी भी कई लोग इस हादसे के बाद लापता है। कई लोगों के बचने की भी संभावना है पर वो भी लापता हैं। ऐसे में इन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें- शादी में पाकिस्तान के खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन का खात्मा! जानिए कैसे हुआ अमीर बलाज टीपू का कत्ल

Published on:
22 Feb 2024 09:34 am
Also Read
View All