विदेश

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में 6.6 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती, सुनामी अलर्ट के कारण लोगों की बढ़ी टेंशन

Papua New Guinea Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई के मामले सामने आ रहे हैं। आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का तेज़ झटका आया।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन सामने आ रहे हैं और ये मामले बढ़ भी रहे हैं। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप के झटके आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 15 नवंबर को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया तेज़ भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 रही। पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप कोकोपो (Kokop) से 123 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 51.9 किलोमीटर रही।

सुनामी का अलर्ट जारी, लोगों की बढ़ी टेंशन

पापुआ न्यू गिनी में आज आए भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के आसपास सुनामी का अलर्ट जारी हो गया है। इससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में कई घर और इमारतें भी कांप उठी और लोगों को भी तेज़ झटका महसूस हुआ, जिससे वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। कुछ घरों और इमारतों में दो दरारें भी आ गई।


भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- शादी में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत

Also Read
View All

अगली खबर