Earthquake: बीते रविवार को 4 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हवाई, तुर्किए, चिली और इंडोनेशिया में 5 से 3 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।
Earthquake: 6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप जापान में झटका दे गया। स्थानीय समय के मुताबिक ये भूकंप जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर आया। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि इस भूंकप की तीव्रता ओगासावारा गांव में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 पर 3 मापी गई है। इसका केंद्र पश्चिमी ओगासावरा द्वीप समूह में 530 किलोमीटर की गहराई में 27.1 डिग्री उत्तर अक्षांश और 139.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था।
भूकंप (Earthquake in Japan) के बाद पहले तो मौसम विभाग ने कोई सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया था लेकिन कुछ देर बाद तटीय इलाकों में सुनामी (Tsunami) का अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की गई।
बता दें कि बीते रविवार को 4 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हवाई, तुर्किए, चिली और इंडोनेशिया में 5 से 3 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। वहीं लगभग दो हफ्ते पहले सबसे तेज भूकंप पेरू में आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 रही थी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें- इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं
ये भी पढ़ें भूकंप के क्यों आती है सुनामी