विदेश

भूकंप से अफगानिस्तान में अब तक 812 लोगों की मौत, मचा हाहाकार

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से हाहाकार मच गया है। इसकी वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2025, 4:34 PM IST
Earthquake in Afghanistan
Earthquake in Afghanistan (Photo - Habib Khan on social media)

अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने कहर बरपा दिया है। यह भूकंप नांगरहार (Nangarhar) प्रांत की राजधानी जलालाबाद (Jalalabad) जिले में भारतीय समयानुसार 1 सितंबर को आधी रात के बाद 12 बजकर 47 मिनट पर आया। उस समय अफगानिस्तान में देर रात 11 बजकर 47 मिनट समय हो रहा था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। इस भूकंप ने तबाही मचा दी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

अब तक 812 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के जलालाबाद जिले में आए भूकंप की वजह से अब तक करीब 812 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंच सकता है 1,000 पार

जलालाबाद जिले में आए भूकंप का असर आसपास के इलाकों के साथ ही भारत और पाकिस्तान में भी कुछ जगह महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता ज़्यादा थी और गहराई कम, जिससे काफी ज़्यादा नुकसान हुआ। इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। जानकारी के अनुसार इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1,000 पार जा सकता है।

2,817 से ज़्यादा लोग घायल

इस भूकंप की वजह से 2,817 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

कुछ गांव पूरी तरह से तबाह

इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में कुछ गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। घर तहस-नहस होकर मलबे में बदल गए हैं। रेस्क्यू टीम, बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Updated on:
1 Sep 2025, 4:34 PM IST
Published on: