विदेश

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.5 तीव्रता

Earthquake In Japan: जापान के इवाकी में आज भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read
Sep 05, 2023
Earthquake in japan

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी जगजाहिर है। आए दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप जापान (Japan) के इवाकी (Iwaki) शहर से 81 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, मंगलवार, 5 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर आया। जापान में आए इस भूकंप की पुष्टि लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि जापान में आए इस भूकंप की गहराई 36.7 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल को हुआ कोरोना, G20 सम्मेलन में भारत आने पर सस्पेंस

नहीं हुआ नुकसान

लोकल एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जापान में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कुछ सेकंड्स के लिए झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- किम जोंग उन करेंगे मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, रूस को हथियार देने पर होगी बातचीत

Published on:
05 Sept 2023 02:46 pm
Also Read
View All