20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबनान के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप का क‍िया धन्‍यवाद, दोनों नेताओं की फोन पर भी हुई बात

Lebanon Israel Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-लेबनान में 10 दिन के सीजफायर का ऐलान किया। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 16, 2026

Lebanese President Joseph Aoun And Donald Trump

Lebanese President Joseph Aoun And Donald Trump(AI Image-ChatGpt)

Lebanon Israel War: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन(Joseph Aoun) के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्र में संघर्ष रोकने और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा की। लेबनान की ओर से इस बातचीत को सकारात्मक बताया गया। राष्ट्रपति आउन ने ट्रंप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कदमों से शांति की दिशा में रास्ता खुल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये कोशिशें जारी रहेंगी और जल्द ही हालात सामान्य हो सकेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप ने इजरायल और लेबनान युद्ध को लेकर ऐलान किया कि युद्ध में 10 दिनों का सीजफायर होगा। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से भी बात की।

ट्रंप ने क्या कहा?


दूसरी तरफ, ट्रंप ने भी लेबनान को अपना पूरा समर्थन देने की बात दोहराई। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने दावा किया कि लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिन के सीजफायर पर सहमति बन गई है। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। उनके मुताबिक, इस समझौते पर बात बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद आगे बढ़ी। ट्रंप ने बताया कि दोनों देश शाम 5 बजे (EST) से इस युद्धविराम को लागू करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही लेबनान और इजरायल के नेताओं को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे, ताकि बातचीत को और आगे बढ़ाया जा सके।

हो सकती है अहम बातचीत


अगर ऐसा होता है, तो यह 1983 के बाद पहली बार होगा जब दोनों देशों के बीच इतने बड़े स्तर पर सीधी और अहम बातचीत होगी। ट्रंप का मानना है कि दोनों पक्ष अब शांति चाहते हैं और हालात जल्दी सुधर सकते हैं। फिलहाल, यह सीजफायर एक उम्मीद की तरह है। लोग चाहते हैं कि यह सिर्फ कुछ दिनों का समझौता न रहे, बल्कि लंबे समय की शांति की शुरुआत बने। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह पहल किस दिशा में जाती है।