16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुक गया इजरायल और लेबनान युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिनों के सीजफायर का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह जानकारी ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 16, 2026

Donald Trump

Donald Trump(AI Image-ChatGpt)

Israel Lebanon War: मध्य पूर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने लेबनान और इजरायल के बीच जारी तनाव पर विराम लगाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने 10 दिन के सीजफायर पर सहमति जताई है। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर शेयर की। उनके मुताबिक, उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और वो दोनों इसपर सहमत हो गए हैं। जिसके बाद यह फैसला सामने आया। तय हुआ है कि यह युद्धविराम शाम 5 बजे (EST) से लागू होगा।

जानें डिटेल्स


दिलचस्प बात यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले दोनों देशों के प्रतिनिधि अमेरिका में आमने-सामने भी आए थे। वाशिंगटन डी.सी. में हुई इस बैठक को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि करीब 34 साल बाद इस स्तर पर बातचीत हुई। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि इस अस्थायी शांति को स्थायी बनाने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक वे दुनिया के कई संघर्षों को खत्म कराने में भूमिका निभा चुके हैं और इसे अपना '10वां मिशन' बता रहे हैं।

हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर कार्रवाई शुरू कर दी थी


असल में यह पूरा तनाव हाल की घटनाओं के बाद बढ़ा था। ईरान पर हुए हमलों के बाद लेबनान स्थित हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़े और दोनों देशों के बीच खुली जंग छिड़ गई। इस संघर्ष का असर बेहद गंभीर रहा। लेबनान के कई इलाकों, खासकर दक्षिणी हिस्सों में भारी तबाही हुई। हजारों लोगों के घायल होने और बड़ी संख्या में मौतों की खबरें सामने आई। लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए। अब इस 10 दिन के सीजफायर से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

इजरायल ने गाजा सिटी पर किया हमला


गाजा सिटी में इजरायल ने एक बार फिर बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए भीषण हमले किए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में हमास के एक अहम कम्युनिकेशन कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। IDF के मुताबिक, मारे गए हमास कमांडर की पहचान अहमद अबू खुदैरा के रूप में हुई है जो गाजा सिटी क्षेत्र में संगठन के कम्युनिकेशन यूनिट से जुड़ा था। इजरायली सेना का कहना है कि वह हमास के लिए हमलों की योजना तैयार करने में शामिल था और इजरायली सैनिकों के लिए सीधा खतरा बन चुका था।