24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान अगर एक भी अमेरिकी सैनिक को मारता है तो हम जंग शुरू कर देंगे: डोनाल्ड ट्रंप

US-Iran war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर ईरान की इस्लामिक रीजिम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने एक भी अमेरिकी सैनिक को निशाना बनाया तो हम फिर से युद्ध शुरू कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Donald Trump Iran Warning

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो : ANI)

US-Iran ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाता है तो युद्ध फिर से शुरू हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके पास न तो नौसेना है और न ही वायु सेना, हमने उनके नेतृत्व को खत्म कर दिया है। फिर आप फेक न्यूज में पढ़ते हैं कि वे युद्ध में बहुत अच्छा कर रहे हैं, यह अविश्वसनीय है। उनके पास 159 जहाज थे और वे सभी समुद्र की तलहटी में पड़े हैं। हमने नीचे उनकी तस्वीरें ली हैं।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मीटिंग की आलोचना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की उस "बेमतलब की वोटिंग" की आलोचना की, जिसका मकसद उन्हें ईरान युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना था। साथ ही, उन्होंने ऐसी देश-विरोधी हरकत का समर्थन करने वाले चार रिपब्लिकन सांसदों की भी आलोचना की।

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान रोकने के लिए वोटिंग

दरअसल, अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए वोट किया गया। इसमें डेमोक्रेट्स सांसदों को चार रिपब्लिक सांसदों का भी समर्थन मिला। यह प्रस्ताव 208 के मुकाबले 215 वोटों से पास हुआ और अब सीनेट में जाएगा।

डेमोक्रेट्स 'ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम' से प्रेरित: अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप ने मामले पर ट्रूथ सोशल पर लिका कि जो लोग उनके खिलाफ वोट कर रहे हैं, वे उन्हें एक और जीत दिलाने के बजाय देश को असफल होते देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 4 बुरे रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स ने मेरी युद्ध शक्तियों को सीमित करने के लिए वोट किया। यह तब हुआ जब मैं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए आखिरी बातचीत कर रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डेमोक्रेट्स 'ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम' से प्रेरित हैं। वे मुझे कई जीतों में से एक और जीत दिलाने के बजाय हमारे देश को असफल होते देखना पसंद करेंगे।

पीएम मोदी को ट्रंप ने बताया अच्छा दोस्त

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। ट्रंप ने कहा कि ट्रेड डील और रेसिप्रॉकल टैरिफ से पहले भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।