विदेश

Earthquake: ग्रीस में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 की तीव्रता

Greece Earthquake: दुनियाभर में बढ़ते भूकंपों के बीच आज ग्रीस में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। आज, शुक्रवार, 21 जून को आए भूकंप के मामलों में ग्रीस (Greece) में आया भूकंप भी शामिल है। ग्रीस में आज पलाइओचोरा (Palaióchora) से 39 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर आया।

भूकंप की कितनी रही गहराई?

ग्रीस में पलाइओचोरा के पास आज आए इस भूकंप की गहराई 38.9 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

ग्रीस में पलाइओचोरा के पास आए आज आए भूकंप से नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंता की बात है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग उन को लग्ज़री कार में घुमाया और दी गिफ्ट, बदले में नॉर्थ कोरियाई राष्ट्रपति से भी मिला तोहफा

Updated on:
21 Jun 2024 03:35 pm
Published on:
21 Jun 2024 03:35 pm