विदेश

नए साल पर इंडोनेशिया में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में नए साल की शुरुआत भूकंप के साथ हुई है।

less than 1 minute read
Earthquake in Greece

दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप का झटका आता है और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। नए साल की शुरुआत कई देशों के लिए भूकंप के झटकों के साथ हुई है और इनमें इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है। इंडोनेशिया में आज, सोमवार, 1 जनवरी को भूकंप का झटका आया है और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही। यह भूकंप इंडोनेशिया के पोटोटानो (Pototano) से 66 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की गहराई 12.4 किलोमीटर रही।


भूकंप से नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि नए साल पर भूकंप के झटके से भूकंप प्रभावित क्षेत्र में खलबली ज़रूर मच गई।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। 2022 में इंडोनेशिया में आए भूकंप और पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- गाज़ा में इज़रायली सेना की खौफनाक तबाही, 70% घर बने खंडहर

Published on:
01 Jan 2024 11:34 am
Also Read
View All