विदेश

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Japan Earthquake: भूकंप के मामलों में इजाफे के बीच अब जापान में भूकंप आया है।

less than 1 minute read
Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शनिवार, 9 मार्च को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप शिज़ुनाई फुरूकवाचो (Shizunai-furukawachō) से 42 किलोमीटर साउथ में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार जापान में यह भूकंप सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 62.3 किलोमीटर रही।


हल्का झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को हल्का झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप से नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- मोल्दोवा ने किया फ्रांस के साथ रक्षा समझौता


Published on:
09 Mar 2024 01:05 pm
Also Read
View All