विदेश

Earthquake: ग्रीस में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Greece Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। आज ग्रीस में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा जगजाहिर है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, बुधवार, 7 अगस्त को आए भूकंपों में ग्रीस (Greece) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भूकंप मॉइरेस (Moíres) से 33 किलोमीटर साउथ में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर आया। ग्रीस के मॉइरेस के पास आए इस भूकंप के बाद आफ्टरशॉक भी आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार ग्रीस में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

ग्रीस में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ, लेकिन इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक विषय है।

यह भी पढ़ें- इस्माइल हनियेह की मौत के बाद याहया सिनवार को बनाया हमास चीफ

Published on:
07 Aug 2024 03:05 pm