विदेश

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप का झटका, लोगों में मची खलबली

Philippines Earthquake: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी किसी से भी छिपी नहीं है। आज फिलीपींस में भूकंप का मामला सामने आया है।
1 minute read
earthquake_logo_.jpg

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले जगजाहिर हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं और फिलीपींस (Philippines) भी ऐसा ही एक देश है। फिलीपींस में अक्सर ही भूकंप आते हैं और आज, सोमवार, 4 नवंबर को फिलीपींस में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया। फिलीपींस में आज लिंगिग (Lingig) से 10 किलोमीटर वेस्ट में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। फिलीपींस में आज भारतीय समयानुसार आज दोपहर 2 बजकर 02 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि राष्ट्रीय जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


लोगों में मची खलबली

फिलीपींस में आज आए भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में खलबली मच गई। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- इस देश में फटा ज्वालामुखी, 10 लोगों ने गंवाई जान

Updated on:
04 Nov 2024 03:35 pm
Published on:
04 Nov 2024 03:35 pm